कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विद्यार्थियों से आवेदन प्राप्त करने, दस्तावेजों के परीक्षण, पात्र प्रकरणों की स्वीकृति एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को छात्रवृत्ति से संबंधित प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा पात्र विद्यार्थियों को समय पर लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही स्वीकृत सीटों के विरुद्ध प्रवेशित विद्यार्थियों की स्थिति की समीक्षा करते हुए शेष रिक्त सीटों पर नियमानुसार प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#Kondagaon #PostMatricScholarship #शिक्षा #छात्रवृत्ति #DistrictAdministration