श्री संत शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं जयंती के अवसर पर कलश यात्रा से संबंधित जानकारी जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मीडियाकर्मी गण को दी।
श्री गुरु संत रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा।
कटिहार,19अगस्त 2026 बुधवार।
*इसके अन्तर्गत दिनांक-18.08.2026 से दिनांक-15.02.2027 तक सभी अनुसूचित जाति टोलों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।*
*(क) कलश यात्रा*
श्री गुरु संत रविदास की कलश यात्रा का आयोजन दिनांक-18 से 20 अगस्त 2026 तक कटिहार जिला के सभी प्रखंडों में किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिला से पंचायत तक घर-घर कलश का भ्रमण कराया जाएगा। इस संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा चुका है।
*(ख) श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन-*
इस अभियान का राज्य में अनुसूचित जाति आबादी वाले सभी टोलों में सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की शत प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करना है। इसके अंतर्गत दिनांक 27 अगस्त 2027 से प्रारंभ होकर 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जाना है।
इसके लिए सभी प्रखंडों को प्रखंडवार रोस्टर तैयार करने का निदेश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया है।
इस शिविर में पूर्व लक्षित टोलों में सरकारी योजनाओं से आच्छादन हेतु सभी संबंधित विभाग ऑफलाईन/ऑनलाईन आवेदन प्राप्त कर उसका नियमानुसार निष्पादन शिविर से पूर्व कर लिया जाएगा।
शिविर के दिन आवेदकों के बीच लाभ से संबंधित प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा तथा छुटे हुए लाभुकों से शिविर में आवेदन प्राप्त किया जाएगा।
*(ग) IEC (सूचना, शिक्षा एवं संवाद) वाहन*
श्री गुरु संत रविदास संकल्प अभियान का प्रचार-प्रसार हेतु वाहन का संचालन माह सिंतबर से अक्टुबर 2026 तक कटिहार जिला के विभिन्न प्रखंडों में किया जाएगा, जिसके माध्यम से श्री गुरु संत रविदास के संदशों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाई जाएगी।
*(घ) अन्य गतिविधियों
इसके अलावा दिनांक-15.02.2027 तक जिला के अंतर्गत विद्यालयों में अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता, साईकिल रैली, वाद-विवाद, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
*जिला स्तर पर 3D प्रिंटिंग तकनीक, Al एवं Industry 4.0* संबंधित विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनुसूचित जाति के छात्र/छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar SC&ST Welfare Dept. of Bihar #katihar
2 views | Katihar, Bihar | Aug 19, 2026