सिहोरा: ग्रामगुरुजी टोला में अवैध शराब बिक्री के विरोध में सिहोरा थाना प्रभारी, आबकारी विभाग, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
ग्राम गुरुजी टोला की सैकड़ो महिलाओं ने थाने में आकर अवैध पैकारी,कच्ची शराब एवं जहरीली शराब बिक्री के विरोध में सिहोरा थाना में विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों के बारे में बताया,महिलाओं का सीधा आरोप है कि पुलिस एवं आबकारी विभाग की मिली भगत से अवैध पैकारी एवं कच्ची शराब का धंधा जोरों से फल फूल रहा है।