कलान: बाढ़ के पानी में डूबी पैलानी उत्तर की गौशाला, गोवंश की सुरक्षा पर संकट
मिर्जापुर। शाहजहांपुर के विकासखंड मिर्जापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर स्थित गौशाला में बाढ़ का पानी घुसने से गोवंश की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते गौशाला परिसर के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। गोवंश को ऊंचे स्थानों और चबूतरों के आसपास रहने को मजबूर होना पड़ रहा