बरेली: 1000 छात्रों ने थामी झाड़ू, महापौर से लेकर नगर आयुक्त तक उतरे मैदान में, 'एक घंटा-एक साथ' से गूंजा स्वच्छता का संदेश
बरेली में स्वच्छ और सुंदर बरेली के लिए गुरुवार को नगर निगम ने बड़ा मेगा स्वच्छता अभियान चलाया। ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान में 1000 से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। खास बात रही कि महापौर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत नगर निगम के अधिकारी भी विद्यार्थियों के साथ सड़क पर झाड़ू लगाते नजर आए। अभियान में युवाओं को