गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां को पड़ोसी युवक ने बहला-फुसलाकर भगा लिया, पीड़ित पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट
गभाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां को पड़ोसी युवक के बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी युवक समेत उसके दो भाइयों पर आरोप लगाया है। पति के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उसके 10 व आठ वर्ष के दो बच्चे हैं। आरोप है कि 11 अगस्त को पड़ोसी रोदास उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।