फर्रुखाबाद: जिले में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 15 सेमी नीचे पहुंचा, नरौरा बांध से छोड़ा गया 115137 क्यूसेक पानी
जनपद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 15 सेमी नीचे पहुंच गया है, गुरुवार शाम गंगा का जलस्तर 5 सेंमी कम होकर 136.95 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया है, जो खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे है और चेतावनी बिंदु से 35 सेंटीमीटर ऊपर है। जिले में गंगा का खतरे का निशान 137.10 मीटर पर दर्ज है और चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर दर्ज है, गुरुवार शाम 4:00 बजे आयी केंद्रीय