कैराना: कांधला के भभीसा गांव में पवन सिंह की हत्या के मामले में विपुल खूनी गैंग के चार दोषियों को सुनाई गई फांसी की सजा
Kairana, Shamli | Aug 13, 2026 शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में वर्ष 2014 में पवन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, हत्याकांड को कुख्यात विपुल उर्फ खूनी गैंग के शार्प शूटरों द्वारा अंजाम दिया गया था। हत्याकांड में गुरुवार को मुजफ्फरनगर स्थित एक कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोष सिद्ध होने पर चार को फांसी की सजा सुनाई है।