सदर: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों का संपर्क टूटा, असि घाट की आरती का स्थान बदला गया
Sadar, Varanasi | Aug 16, 2026 वाराणसी। काशी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में करीब पांच से छह फीट पानी बढ़ने से घाटों की निचली सीढ़ियां डूब गई हैं और कई घाटों के बीच संपर्क टूट गया है। असि घाट पर गंगा आरती का पुराना मंच पानी में डूबने के बाद उसे ऊपरी सीढ़ियों पर स्थानांतरित किया गया है। छतरियां भी हटाई जा रही हैं।