मड़ियाहू: सिरौली गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की हुई मौत
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के सिरौली गांव में शनिवार देर शाम पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 16 वर्षीय गोविंदा गौतम की मौत हो गई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब आठ बजे गड्ढे के किनारे गोविंदा के कपड़े मिले, जिसके बाद अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने पानी में तलाश शुरू की और काफी प्रयास के बाद उसका शव बरामद किय