रायबरेली: सारस चौराहे पर डग्गामार बसों के कंडक्टरों की दबंगई, टेंपो चालकों में दहशत, सवारी बैठाने को लेकर विवाद
Raebareli, Raebareli | Sep 30, 2026
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,सारस चौराहा पर बुधवार को एक वीडियो सामने आया,यहां सवारी बैठाने को लेकर आए दिन विवाद होता है।टेंपो चालकों ने डग्गामार बस वाहन चालकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, उनके,टेंपो की सवारी जबरन बस में बैठाकर लेकर चले जाते हैं।और रोकने पर मारपीट की धमकी देते हैं। जिसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन,अभी तक कोई सुनवाई नही।