*संदेश (आरा) के जदयू विधायक राधा चरण सेठ जी का डेहरी में समाजसेवी रामनाथ यादव जी के आवास पर आगमन, पुत्र आदित्य सागर को चेयरमैन पद के लिए आशीर्वाद।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
डेहरी (रोहतास)। जदयू के संदेश (आरा) विधायक श्री राधा चरण सेठ जी का आज समाजसेवी रामनाथ यादव जी के डेहरी गांधीनगर स्थित आवास पर भव्य आगमन हुआ। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच गर्मजोशी भरा माहौल रहा।।
*समाजसेवी रामनाथ यादव जी* ने बताया कि “हमारा सेठ जी के साथ पारिवारिक संबंध है। आज उनका आगमन हमारे डेहरी गांधीनगर स्थित आवास पर हुआ। हमारे *बड़े पुत्र आदित्य सागर यादव, जो डेहरी नगर परिषद से भावी चेयरमैन प्रत्याशी हैं,* उन्हें भी उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिएं।।
आगे बोलते हुए रामनाथ यादव जी ने कहा, “राजनीति और समाजसेवा हमारे खून में है। आज हजारों-हजार की संख्या में औरंगाबाद और रोहतास जिले के लोगों को हमने रोजगार दिया है। जदयू के दो बार विधायक रहे रफीगंज के हमारे छोटे भाई श्री अशोक सिंह जी ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद जॉइन करने का काम किया है। इसके लिए हम उन्हें बधाई देते हैं।”
इस अवसर पर स्थानीय लोगों की अच्छी संख्या मौजूद रही। परिवारिक संबंधों और क्षेत्रीय राजनीति की चर्चा के साथ यह मुलाकात समाप्त हुई।।