डुमरा: नौकरी का झांसा देकर युवतियों के शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
सीतामढ़ी नगर थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवतियों के शोषण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मिस्टर बैठा उर्फ आजाद, निवासी गौरीपुर मझरिया, पश्चिम चंपारण को गिरफ्तार कर 8 पीड़ित युवतियों को सुरक्षित बरामद किया।