नईसराय: नई सराय अस्पताल में डॉक्टर गरिमा करेंगी मरीजों का उपचार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अशोकनगर कलेक्टर को लिखे गए दो पत्रों के बाद नई सराय अस्पताल को एक डॉक्टर मिला है। बताते हैं किहाल ही में ईसागढ़ ब्लॉक में 9 डाक्टरों की बॉडिंग पर पदस्थापना हुई है। सभी डाक्टरों ने आमद भी दे दी है। इन नौ डाक्टरों में से एक डॉक्टर नई सराय, एक डॉक्टर कालाबाग, एक डॉक्टर महिदपुर और एक डॉक्टर को पीएचसी पारसौल भेजागया है