सैदपुर: मूक-बधिर बालिका अपहरणकांड में ₹50 हजार का ईनामी मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
मुहम्मदाबाद क्षेत्र की एक मूक-बधिर बालिका के अपहरण मामले में वांछित फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपित संजय बिंद उर्फ बुझारत को सैदपुर पुलिस ने बुधवार की देर रात अहिरौली गाँव के निकट हुई मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। उक्त बदमाश द्वारा अचानक शुरू की गई फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगी है।