चास थाना क्षेत्र के जोड़ा मंदिर के समीप एक मकान में कार्य कर रहा मजदूर विद्युत स्पर्शाघात से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, झुलसा मजदूर दीनबंधु महतो पश्चिम बंगाल का निवासी है जो यहां दैनिक मजदूरी करता था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।