विजयराघवगढ़: ग्राम बिचपुरा में निकाली गई तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा फहराने लोगों को किया जागरूक
विजयराघवगढ़ विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम बिचपुरा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली गई,रैली के माध्यम से घर-घर तिरंगा फहराने लोगों को जागरूक किया गया कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में किया गया जहां पर महिला पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए रैली विभिन्न गलियों में निकाली गई