तिलहर: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तिलहर पुलिस ने दो सप्ताह के भीतर 200 पेज की चार्जशीट दाखिल की
तिलहर (शाहजहांपुर)। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में तिलहर पुलिस ने त्वरित विवेचना करते हुए घटना के महज दो सप्ताह के भीतर करीब 200 पृष्ठ का आरोप-पत्र न्यायालय में प्रेषित किया है। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को वादिनी ने अपनी करीब 13 वर्षीय पुत्री को पांच बाल अपचारियों द्वारा खेलते समय गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी थी।