झालरापाटन: झालावाड़ कैंसर सेंटर को ₹2.39 करोड़ देने से सरकार का इनकार, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष हाड़ा ने लगाया आरोप
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा ने रविवार दोपहर प्रेस वार्ता आयोजित कर आरोप लगाया है कि सरकार ने झालावाड़ के टर्शरी कैंसर केयर सेंटर (TCCC) के भवन निर्माण के लिए 2.39 करोड़ रुपये देने से इनकार कर दिया है। हाड़ा के मुताबिक, सरकार की मंशा इस सेंटर को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर निजी हाथों में देने की है।