मुज़फ्फरनगर: आधी रात बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, लोग सड़कों पर उतरे, बिजलीघर से पुलिस चौकी तक किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर में आधी रात अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। खादरवाला, प्रेमपुरी और कृष्णापुरी समेत कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से परेशान लोग देर रात ईदगाह बिजलीघर पहुंच गए। यहां बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी के बाद प्रदर्शनकारी शामली रोड पुलिस चौकी के बाहर सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। लोगों ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने और अघ