गाज़ीपुर: जिला अस्पताल में DM अनुपम शुक्ला की अचानक एंट्री, मरीजों से लिया फीडबैक, दवाओं और सफाई पर दिए सख्त निर्देश
गाजीपुर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आज जिला अस्पताल और एनआरसी सेंटर का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी। डीएम ने एनआरसी सेंटर में महिलाओं से बातचीत कर बच्चों के स्वास्थ्य, उन्हें दिए जा रहे पोषक आहार और...