कांके: जयपाल सिंह स्टेडियम में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन 22 वें दिन भी जारी
Kanke, Ranchi | Aug 15, 2026 जयपाल सिंह स्टेडियम में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन शनिवार सुबह करीब दस बजे 22 वें दिन भी जारी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज आंदोलन कर रहे छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी की है। तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए काफी संख्या में छात्र जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंच रहे हैं।