धामपुर: रेहड़ क्षेत्र के जामुनवाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत
Dhampur, Bijnor | Aug 13, 2026 गुरुवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक रेहड़ क्षेत्र के गांव जामुनवाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गांव हिदायतपुर निवासी बलवंत सिंह व प्रमोद घायल हो गए थे।जिन्हें उपचार के लिए नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बलबंत सिंह की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।