चांदवा: बनहरदी कोल परियोजना पर ग्राम सभा, ग्रामीणों ने कहा- पहले समाधान, फिर प्रक्रिया पर बात
प्रस्तावित बनहरदी कोल परियोजना क्षेत्र अंतर्गत बनहरदी ग्राम स्थित दूध फैक्टरी के समीप बुधवार की दोपहर करीब् एक बजे वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) 2006 के तहत अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) निर्गत करने को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह ग्राम सभा अपर समाहर्ता, लातेहार के पत्रांक 1666 के आलोक में आहूत की गई थी।।।