खरसावां: 15 अगस्त को खरसावां में झंडोत्तोलन की समय-सारणी बदली, गृह मंत्रालय के निर्देश पर लिया गया फैसला
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खरसावां प्रखंड में आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम की समय-सारणी में संशोधन किया गया है। इसे लेकर गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख मनिंद्र जामुदा की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आवश्यक बदलाव करते हुए नई समय-सारणी निर्धारित की गई। बताया गया कि भारत सरका