हमीरगढ़: शिक्षा, चिकित्सा और श्मशान भूमि के लिए तरस रहा मंगरोप: 10 हजार आबादी, सुविधाएं नाकाफी
हमीरगढ़। सुवाणा पंचायत समिति की सबसे बड़ी पंचायत मंगरोप करीब 10 हजार की आबादी के बावजूद शिक्षा, चिकित्सा और अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। गांव में स्कूल के नाम पर जर्जर भवन है, जबकि रोजाना 100 से अधिक मरीजों की ओपीडी वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) का दर्जा नहीं मिल पाया है।