लालगंज: भटवारी गांव स्थित पहाड़ी पर आदिवासी सम्मेलन का आयोजन, मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ने संगठन को बताया समाज की सबसे बड़ी ताकत
हलिया विकासखंड के भटवारी गांव स्थित पहड़ी पर बुधवार दोपहर 12:00 बजे आदिवासी एकता की हूंकार गूंज उठी। जगधारी प्रसाद इंटर कॉलेज के खेल मैदान में स्वर्गीय भाई लाल कोल की स्मृति में कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ भीमराव अंबेडकर व बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। सम्मेलन में आदिवासी समाज के हजारों की संख्या में कोल समाज के लोग जुटे।