हिलसा: पकड़िया बिगहा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक घायल
Hilsa, Nalanda | Aug 14, 2026 पकड़िया बिगहा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान जागेंद्र प्रसाद के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने घायल श्रवण कुमार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, हिलसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। मारपीट की घटना को लेकर गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।