सन्ना: बगीचा में सियान आइडल कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
Sanna, Jashpur | Sep 26, 2026 बगीचा जनपद पंचायत में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत सियान सेवा संकल्प–जशपुर सियान आइडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शॉल, श्रीफल