विष्णुगढ़: विष्णुगढ़, दारू, टाटीझरिया में तीन दिवसीय जिउतिया पर्व, आज उपवास, कल पारण
विष्णुगढ़, दारू व टाटीझरिया की पंचायतों में भक्तिभाव से मनाया जा रहा तीन दिवसीय जिउतिया पर्व, आज उपवास तो कल होगा पारण। विष्णुगढ़, दारू और टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में सनातन संस्कृति का लोकपर्व 'जिउतिया' पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और अपार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। माताओं ने संतान की दीर्घायु, निरोग जीवन, सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।