🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर नाथनगर प्रखंड में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र 🇮🇳
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नाथनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ तिरंगा फहराया गया। सुबह करीब साढ़े 8 बजे प्रखंड प्रमुख दुर्गा दयाल ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मौके पर बीडीओ शालिनी कुमारी और अंचलाधिकारी मनोहर कुमार भी मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे नाथनगर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों, स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया गया। जगह-जगह देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित हुए और मिठाइयां बांटी गईं। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
🇮🇳 तिरंगे की शान, देश का सम्मान!
पूरे दिन देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों से नाथनगर गूंजता रहा।
#स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay #नाथनगर #तिरंगा #देशभक्ति #Bhagalpur #15August #HarGharTiranga