टेहरोली: टहरौली में बुंदेलखंड राज्य निर्माण को लेकर निकाली गई मशाल यात्रा
बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को टहरौली में मशाल यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान ‘कसम राम की खाते हैं, बुंदेलखंड राज्य बनवाएंगे’ और ‘बुंदेलखंड तो लेंगे-लेंगे, जैसे दोगे वैसे लेंगे’ जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम में बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया गया। हमारा बुंदेलखंड हमें वापस दो’ के नारों से गूंजा