कटघोरा: दीपका खदान में दर्दनाक हादसा, भारी वॉल्वो की चपेट में आया श्रमिक, दोनों पैर बुरी तरह कुचले, इलाज के दौरान हुई मौत
कोरबा की दीपका खदान में निजी कंपनी के कार्यक्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। भारी वॉल्वो वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय श्रमिक आनंद सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे दीपका खदान के व्यू पॉइंट के पास कलिंगा कॉरपोरेशन के कार्यक्षेत्र में आनंद सिंह ड्यूटी पर तैनात था।