पाली: पाली तहसील परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, आयोजित हुए रंगारंग कार्यक्रम
Pali, Lalitpur | Aug 15, 2026 पाली तहसील परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य स्टाफ के साथ शनिवार सुबह के समय ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात तहसील सभागार में बाहर से आए हुए कलाकारों ने देशभक्ति से संबंधित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों कु प्रस्तुतियां दी। उक्त कार्यक्रम शनिवार दोपहर करीबन 12:30 बजे तक चलता रहा।