Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
ajazali1332
2
रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी कर भाग रहे हैं चोर को राहगीरों ने पकड़ा जमकर की धुनाई।#सतना#viralvideo
Raghurajnagar Nagareey, Satna
| Dec 23, 2025
#सतना#viralvideo
#crime
#national
#robbery
MORE NEWS
संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता का संदेश देने कलश यात्रा का शुभारंभ राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर समरसता संकल्प कलष यात्रा को किया रवाना ---- सतना 20 अगस्त 2026/संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके जीवन-दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक चलेगा। इसी क्रम में गुरुवार को जिला पंचायत सभागार #सतना में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri के मुख्य आतिथ्य तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुस्मिता सिंह, जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पाण्डेय, पूर्व विधायक श्रीमती ऊषा चौधरी, चित्रकूट से आए संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के अनुयायी संत-महात्मा, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं कलश पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित संत-महात्माओं एवं जनप्रतिनिधियों ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समरसता, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने संत रविदास जी के जीवन एवं व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को जाति-पंथ से ऊपर उठकर मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को सम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती केवल एक स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है। प्रदेश में आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों और संदेश को गांव-गांव एवं जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया जाएगा। लोगों को संत रविदास जी के जीवन दर्शन से परिचित कराने के साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में संत-महात्माओं ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन त्याग, भक्ति, सेवा और मानव कल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव का विरोध करते हुए सभी मनुष्यों को समान मानने का संदेश दिया। उनके विचार सामाजिक एकता और सद्भाव के लिए आज भी मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं, अधिकारियों एवं नागरिकों ने संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने समरसता संकल्प कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। #JansamparkMP CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
Satna, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता का संदेश देने कलश यात्रा का हुआ शुभारंभ- राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri ने जिला पंचायत कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर समरसता संकल्प कलश यात्रा को किया रवाना। RM:-facebook.com/share/p/18zht1… #JansamparkMP Chief Minister, MP Dr Mohan Yadav
Satna, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी, आवागमन नियंत्रित चित्रकूट में अस्थाई आश्रय स्थल संचालित ---- सतना 20 अगस्त 2026/#सतना जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रमुख नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। टमस, मंदाकिनी, मऊ एवं अमरन नदी के जल स्तर की स्थिति पर संबंधित प्रशासनिक एवं नगरीय निकायों की टीमें लगातार नजर बनाए हुए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार राहत एवं सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। टमस नदी का वर्तमान जल स्तर 287.16 मीटर दर्ज किया गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का खतरे का स्तर 289 मीटर निर्धारित है। प्रशासन द्वारा नदी के जल स्तर में होने वाली वृद्धि पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर सतर्क निगाह बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। चित्रकूट क्षेत्र में मां मंदाकिनी नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए नगर परिषद चित्रकूट द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। नदी के आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन एवं नगर परिषद की टीमें सक्रिय हैं। रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर परिषद की टीमों को जल निकासी एवं जल जमाव समाप्त करने के लिए तैनात किया गया है। मंदाकिनी नदी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नगर परिषद चित्रकूट द्वारा प्रमोद वन सामुदायिक भवन में अस्थाई आश्रय स्थल का संचालन किया जा रहा है। यहां जरूरतमंद एवं प्रभावित लोगों के लिए निःशुल्क ठहरने, नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। आश्रय स्थल की क्षमता 70 व्यक्तियों की है। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को यहां सुरक्षित रूप से ठहराया जा सकता है। इसी प्रकार बिरसिंहपुर-सेमरिया मार्ग में मऊ नदी के उफान पर होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया गया है। तहसीलदार बिरसिंहपुर डॉ. शैलेन्द्र शर्मा ने प्रशासनिक अमले को क्षेत्र में मुस्तैद रहने तथा नदी एवं मार्ग की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की गई है कि जलभराव अथवा नदी के तेज बहाव वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से आवागमन न करें। नागौद नगर परिषद क्षेत्र में भी अमरन नदी के जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नगर परिषद के सीएमओ एवं उनकी टीम मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए जल स्तर में होने वाले बदलावों की निगरानी कर रही है। संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई के लिए टीमों को सक्रिय रखा गया है। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे नदी, नाले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, बच्चों को ऐसे स्थानों पर न जाने दें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित प्रशासनिक अमले को सूचना दें। #JansamparkMP CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
Satna, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
बिरसिंहपुर में जलभराव, तहसीलदार ने किया निरीक्षण बिरसिंहपुर नगर के कई वार्डों में घरों में पानी भर गया। तहसीलदार डॉ. शैलेन्द्र शर्मा ने मौके का निरीक्षण कर राजस्व अमले को राहत राशि के लिए सर्वे के निर्देश दिए। नगर पंचायत को अति प्रभावित घरों में राशन और पीने के पानी की व्यवस्था करने को कहा गया।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 21, 2026
*मंदाकिनी उफान पर: रामघाट का प्लेटफॉर्म डूबा, 100 से ज्यादा दुकानों में घुसा पानी, लंका तिराहे पर सड़क पर चल रही नाव* *आरोग्यधाम मार्ग पर 5 फीट पानी, रपटा 6 फीट डूबा; गुप्त गोदावरी और सती अनुसुइया मार्ग भी बंद, श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी* सतना। तराई और चित्रकूट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद गुरुवार को मंदाकिनी नदी उफान पर आ गई। नदी का जलस्तर करीब 1.5 से 2 मीटर बढ़ने के बाद खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। अचानक बढ़े जलस्तर से चित्रकूट के रामघाट और आसपास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई। रामघाट का पूरा प्लेटफॉर्म पानी में डूब गया, जबकि घाट के आसपास की 100 से अधिक दुकानों में भी बाढ़ का पानी घुस गया। बाद की वजह से हालात इस तरह के बन गए है कि पुरानी लंका तिराहे पर सड़कों पर नाव चल रही है। जलस्तर बढ़ते ही रामघाट पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने घाट की ओर जाने वाले दोनों रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात कर दिया। यहां आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। पुलिसकर्मी लोगों को नदी और घाट की ओर जाने से रोक रहे हैं। *आरोग्यधाम मार्ग पर 5 फीट पानी, रपटा 6 फीट डूबा* बाढ़ का असर चित्रकूट के प्रमुख मार्गों पर भी पड़ा है। रामघाट जाने वाले आरोग्यधाम मार्ग पर करीब 5 फीट पानी बह रहा है। वहीं भरतघाट-रामघाट को जोड़ने वाला रपटा 6 फीट से अधिक पानी में डूब गया है। दोनों मार्गों पर आवागमन बंद कर दिया गया है। सती अनुसुइया जाने वाला मार्ग भी बंद है। गुप्त गोदावरी में पानी भरने के कारण दर्शन रोक दिए गए हैं। जानकी चरण चिन्ह स्थल भी बाढ़ के पानी में डूब गया है। प्रशासन और पुलिस श्रद्धालुओं को इन स्थानों की ओर जाने से रोक रही है। *दुकानदारों को सामान खराब होने की चिंता* रामघाट का प्लेटफॉर्म पूरी तरह जलमग्न होने के साथ आसपास की 100 से अधिक दुकानों में पानी पहुंच गया है। अचानक पानी बढ़ने से दुकानदारों को सामान के नुकसान की चिंता सताने लगी है। प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं। *नदी किनारे नहीं जाने की अपील* मंदाकिनी का जलस्तर लगातार बढ़ने को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी, घाट और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। घाटों पर आवाजाही रोककर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जलस्तर में बदलाव के अनुसार आगे के निर्णय लिए जाएंगे।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 21, 2026