कुशलगढ़: एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दो कारें खाई में गिरीं, सास-बहू समेत 4 की हुई मौत
कुशलगढ़ के समीपस्थ रावटी थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव के पास दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर दो कारें रेलिंग तोड़कर 20-30 फीट गहरी खाई में जा गिरीं। मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार हादसे में सास-बहू समेत 4 लोगों की मौत और 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को रतलाम