आज ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत कप्तानगंज मण्डल में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में सावित्री मिलन मैरेज हॉल, कप्तानगंज से विकास खण्ड कार्यालय स्थित शहीद स्तम्भ तक सम्मिलित होकर राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत इस भव्य आयोजन का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि Harish Dwivedi MP Basti पूर्व सांसद, बस्ती एवं असम प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ,दर्जा प्राप्त मंत्री Mahesh Shukla ,पूर्व विधायक CA Chandra Prakash Shukla के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब भारत की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत प्रतीक रहा।
भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण, देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं एवं क्षेत्र के सम्मानित जनों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया।
इस भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए मण्डल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी एवं मण्डल प्रभारी अखण्ड प्रताप सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हाथों में तिरंगा, हृदय में राष्ट्रप्रेम और जुबां पर भारत माता का जयघोष—यही है सशक्त, समर्थ और आत्मनिर्भर नए भारत की पहचान।
🇮🇳 वंदे मातरम्!
🇮🇳 भारत माता की जय!
🇮🇳 जय हिंद!
Harraiya, Basti | Aug 14, 2026