उदयपुर: सेमीघोघरा जंगल में किसी व्यक्ति या वस्तु के दफन होने की आशंका पर तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने खुदवाया 6 फीट गड्ढा
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सनीबर्रा के सेमी घोघरा जंगल में किसी व्यक्ति या वस्तु के दफन होने की आशंका ग्रामीणों के द्वारा जताई गई थी। तहसीलदार तारा सिदार की मौजूदगी में उदयपुर पुलिस ने रविवार को उक्त स्थान पर जंगल में 6 फीट गड्ढा खुद वाया गड्ढे के अंदर कुछ नहीं मिलने पर पुलिस समेत लोगों ने राहत की सांस ली और महज एक अफवाह निकली।