रायपुर में रेप और हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, अकेली महिलाओं को बनाता था शिकार
मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और एक अन्य महिला से मारपीट के दो मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला निवासी सेजबहार आम्हापारा थाना मुजगहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अकेली महिलाओं को देखकर उनका साइकिल से पीछा करता था। जांच में सामने आया कि उसने महिला को अकेले जाते देखकर उसका पीछा किया, उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 8 से अधिक टीमों के जरिए सैकड़ों CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंच बनाई। आरोपी के कब्जे से मृतिका का मोबाइल, घटना में इस्तेमाल साइकिल और कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी महिला संबंधी मामलों में जेल जा चुका है और एक मामले में उसे 10 साल की सजा हुई थी।
#RaipurCrime #RaipurPolice
#Mujgahan #CrimeNews
#ChhattisgarhPrimeTime
Raipur, Raipur | Aug 17, 2026