मढ़ौरा: मढ़ौरा थाना पीछे स्थित मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया
Marhaura, Saran | Aug 15, 2026 मढ़ौरा थाना के पीछे स्थित खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह कार्यक्रम के सभी प्रतिभागी को एसडीओ निधी राज व एसडीपीओ सविन्द कुमार दास ने संयुक्त रुप से सम्मानित प्रशस्ति पत्र देकर किया । कार्यक्रम के संबंध में शनिवार की दोपहर बारह बजे एसडीओ ने बताया कि परेड के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।