थरथरी: चंडी डीह से 13 अगस्त से युवक लापता, परिजनों ने दो युवकों पर जताया शक
चंडी डीह गांव से 20 वर्षीय युवक रोहित कुमार पिछले तीन दिनों से लापता है। उसकी मां ज्ञान्ती देवी ने शनिवार को पुलिस को आवेदन देकर पुत्र की तलाश की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि रोहित 13 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। ज्ञान्ती देवी के अनुसार, रोहित लोहा-टीना खर