Public App Logo
अरवल में चोरों के हौसले बुलंद: सदर अस्पताल परिसर से दिनदहाड़े आशा सहायिका की बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस!अरवल: जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल कैंप से एक बार फिर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। गुरुवार को दोपहर करीब 3:40 बजे चोरों ने सरेआम एक पैशन प्रो बाइक (नंबर: BR34 90) उड़ा ली और मौके से फरार हो गए।📌 काम कराने आए थे मां-बेटेपीड़ित महिला की पहचान अरवल जिले के कागजी मोहल्ला गांव निवासी आशा सहायिका पुष्पा देवी के रूप में हुई है। पुष्पा देवी अपने बेटे प्रिंस कुमार के साथ पैशन प्रो बाइक से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के काम से सदर अस्पताल आई थीं। उन्होंने अस्पताल परिसर में बाइक खड़ी की थी, तभी घात लगाए चोरों ने मौका पाकर बाइक पर हाथ साफ कर दिया।📌 थाने में शिकायत दर्जसरेआम हुई इस चोरी की घटना से अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार द्वारा अरवल टाउन थाना (नगर थाना) में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मामले की छानबीन और चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है।#ArwalNews #ArwalPolice #BikeTheft #CrimeNews #BiharNews #HospitalSecurity - Arwal News