भरथना: बकेवर के हर्राजपुर में महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज
बकेवर थाना क्षेत्र के हर्राजपुर के पास गुरुवार देर शाम महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप लगा है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने हर्राजपुर निवासी सत्यम पुत्र रविकांत के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना कस्बा प्रभारी कृष्णपाल नागर को सौंपी गई है।