माखन नगर: सांगाखेड़ा खुर्द में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृक्षारोपण, पूर्व विधायक सविता दीवाना हुईं शामिल
Makhan Nagar, Hoshangabad | Oct 1, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को माखन नगर के ग्राम सांगा खेड़ा खुर्द स्थित शासकीय विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सविता दीवान शामिल हुईं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न पौधे रोपे गए। पूर्व विधायक सविता दीवान ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने कहा।