आंवला: आंवला के नूरपुर बुर्जुग में जंगली सियार ने चार ग्रामीणों पर किया हमला, गांव में दहशत, एक गंभीर घायल
Aonla, Bareilly | Aug 16, 2026 आंवला तहसील के मझगवां ब्लॉक स्थित नूरपुर बुजुर्ग गांव में रविवार सुबह नौ बजे एक जंगली सियार ने चार ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि तीन अन्य को भी चोटें आईं। अचानक हुए इस हमले से पूरे गांव में दहशत फैल गई।