नावकोठी: पीएम आवास प्लस योजना के लाभुकों की सूची का प्रकाशन, नावकोठी, रजाकपुर और महेशवारा में आमसभा का आयोजन
पीएम आवास प्लस के लाभुकों के सूची का नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में रविवार को आम सभा के माध्यम से प्रकाशित किया गया। नावकोठी रजाकपुर और महेश्वारा में आयोजित आमसभा की अध्यक्षता संबंधित पंचायत के मुखिया के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंचायत के जनप्रतिनिधि ग्रामीण सहित पंचायत सचिव आवास सहायक सहित अन्य लोग मौजूद थे।