नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की
त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन का सघन जांच अभियान जारी है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा ने प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।