सिवनी मालवा: बानापुरा रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेनों के ठहराव व मूलभूत सुविधाओं को लेकर नागरिकों ने मौन प्रदर्शन किया
सिवनी मालवा स्थित बानापुरा रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेनों के स्टॉपेज और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर नागरिकों का गुस्सा अब सामने आने लगा है। गांधी जयंती के अवसर पर स्थानीय निवासियों ने रेलवे प्रशासन की उपेक्षा के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे गांधी चौक पर बड़ी संख्या में नागरिक एकत्र हुए। महात्मा गांधी के अहिंसा और शांति