बिसौली: बंजरिया से कछला जल भरने निकला हजारों युवाओं का विशाल काफिला, डीजे की धुन पर गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
Bisauli, Budaun | Aug 15, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव से शनिवार को 8 बजे करीब कछला गंगा घाट से जल भरने के लिए हजारों की संख्या में युवाओं का विशाल काफिला रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। काफिले में बड़ी संख्या में युवा डीजे की धुनों पर नाचते-गाते और भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।