मेरठ शादी का झांसा, लाखों की ठगी: मेरठ में
किन्नर के साथ धोखा; थाने से नहीं मिला न्याय, SSP दफ्तर पहुंची पीड़ित किन्नर !मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक पर एक किन्नर को शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी और यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित किन्नर का आरोप है कि आरोपी युवक ने पहले तो उसके साथ रिलेशनशिप में रहकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया, और फिर उसके गहने व नकदी लेकर फरार हो गया।पूरा मामला मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित किन्नर के अनुसार, आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और काफी समय तक उसके साथ रिलेशनशिप में रहा। इस दौरान युवक ने पीड़ित का यौन शोषण भी किया। आरोप है कि आरोपी युवक ने धीरे-धीरे किन्नर के सोने-चांदी के जेवरात और काफी नकदी अपने कब्जे में ले ली। लेकिन जब पीड़ित किन्नर ने शादी का दबाव बनाया, तो युवक अपने वादे से मुकर गया। इतना ही नहीं, शादी की जिद करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमक #mee
Mawana, Meerut | Aug 13, 2026